उत्तर प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी रविवार की रात से VVIP गेस्ट हाउस में रुके हुए हैं। जिसके तहत सोमवार 20 मार्च की सुबह से मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने सूबे के बड़े-बड़े अधिकारियों को तलब किया था। इसी क्रम में सूबे के उप-मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य भी मुख्यमंत्री आदित्यनाथ से मिलने VVIP गेस्ट हाउस पहुंचे थे।

VVIP गेस्ट हाउस में हुई बैठक:

  • भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने सोमवार को सूबे के बड़े-बड़े अधिकारियों को तलब किया था।
  • जिसके साथ ही सूबे के उप-मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य भी मुख्यमंत्री से मिलने VVIP गेस्ट हाउस पहुंचे थे।
  • जहाँ मुख्यमंत्री और दोनों उप-मुख्यमंत्रियों के बीच बैठक हुई।
  • बैठक में मंत्रियों के विभाग बंटवारे को लेकर चर्चा की गयी।
  • सूत्रों के अनुसार, सोमवार की शाम तक मंत्रियों को उनके विभाग सौंप दिए जायेंगे।

उप-मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का बयान:

  • भाजपा सरकार के उप-मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा मुख्यमंत्री के साथ बैठक कर बाहर आये जहाँ उन्होंने मीडिया से बात की।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, सरकार पूरे 5 साल एक्शन में रहेगी।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, सरकार घोषणा पत्र के सभी वादे पूरे करेगी।

उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का बयान:

  • दिनेश शर्मा के बाद केशव प्रसाद मौर्य भी मीडिया से मुखातिब हुए।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, मंत्रियों को जल्द विभाग का बंटवारा होगा।
  • साथ ही बूचड़खाने बंद होने की बात पर उन्होंने कहा कि, ये सभी फैसले पहली कैबिनेट मीटिंग से किये जायेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें