उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने अपने कार्यकाल की शुरुआत के बाद से ही सूबे के लिए कई बड़े फैसलों की झड़ी लगा दी है। इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने किसानों के हितों पर ध्यान देना शुरू कर दिया है।

गन्ना किसानों के भुगतान को लेकर CM योगी का फैसला:

  • मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने बीते रविवार से CM पद संभालने के बाद से ही कई बड़े फैसलों पर अपनी मुहर लगा दी है।
  • जिसके बाद इसी में दो कदम आगे बढ़ते हुए उन्होंने गन्ना किसानों के हितों पर भी ध्यान देना शुरू किया है।
  • इसी क्रम में गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी ने मुख्य सचिव राहुल, भटनागर और प्रमुख सचिव गृह देवाशीष पांडा को तलब किया था।
  • जिस दौरान उन्होंने आदेश दिया कि, गन्ना किसानों को जल्द से जल्द भुगतान किया जाये।
  • साथ ही मुख्यमंत्री योगी ने आदेश दिया कि, भुगतान में देरी करने वाले मिल मालिकों पर कार्रवाई की जाएगी।

लोक सभा स्पीकर को लिखा पत्र:

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने गन्ना किसानों के भुगतान के लिए मुख्य सचिव को निर्देश जारी किये हैं।
  • इसके साथ ही गुरुवार को CM योगी ने लोक सभा स्पीकर सुमित्रा महाजन को पत्र लिखा है।
  • जिसमें मुख्यमंत्री योगी ने सुमित्रा महाजन को प्रदेश के सुरम्य और दर्शनीय स्थलों को देखने के लिए आमंत्रित किया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें