उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने रविवार 19 मार्च को सूबे के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। जिसके बाद से ही मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी एक के बाद एक ऐसे काम कर रहे हैं, जिन्हें सूबे के इतिहास में पहले नहीं किया गया है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी गुरुवार 23 मार्च को राजधानी लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली के औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे।
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के बयान:
- थानों की व्यवस्था देखने के लिए आया।
- सभी लोगों की फ़रियाद सुनी जाए
- उत्तर प्रदेश में कानून का राज होगा
- यूपी की जनता के हित में हर कदम उठाएंगे
- पुलिस का मनोबल गिरना नहीं चाहिए
- उत्तर प्रदेश में बहुत कुछ बदलने वाला है
- ये आखिरी निरीक्षण नहीं है
- ऐसे कई निरीक्षण होंगे
- सूबे की जनता की बेहतरी के कदम उठाये जा रहे हैं
देखें तस्वीरें:
[ultimate_gallery id=”65335″]
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री योगी:
- मुख्यमंत्री योगी ने गुरुवार को हजरतगंज कोतवाली का निरीक्षण किया था
- जिसक दौरान उन्होंने पूरी कोतवाली का चलकर निरीक्षण किया।
- उन्होंने इस दौरान फरियादियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था की भी बात कही
- साथ ही मुख्यमंत्री योगी ने कोतवाली की महिला कर्मियों से भी बातचीत कर जायजा लिया।
- अपने निरीक्षण के तहत मुख्यमंत्री योगी ने फाइलों की जगह का भी निरीक्षण किया।
DGP जावीद अहमद का बयान:
- मुख्यमंत्री योगी ने कानून-व्यवस्था का जायजा लिया
- पुलिस की जरूरतों की जानकारी ली
- कार्य प्रणाली की जानकारी हासिल की।