उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार ने मंगलवार 13 दिसम्बर को लखनऊ में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई थी, बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने की थी। यूपी सरकार की कैबिनेट बैठक में करीब 80 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी।

चुनाव का सबसे ज्यादा इन्तजार:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई थी।
  • बैठक में करीब सरकार के 80 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी।
  • कैबिनेट बैठक का आयोजन लोक भवन में किया गया था।
  • बैठक के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश ने लोक भवन में मीडिया से बातचीत की।
  • जिसमें चुनाव के सवाल पर मुख्यमंत्री अखिलेश ने कहा कि, चुनाव का सबसे ज्यादा मुझे इन्तजार है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, सपा सरकार ने जनता के हित में फैसला लिया है।

जनता बहुमत की सरकार चुनेगी:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में आगे कहा कि, जनता बहुमत की सरकार चुनेगी।
  • उन्होंने आगे समाजवादी सरकार के काम गिनाते हुए कहा कि, बिजली उत्पादन बढ़ा है, जिससे प्रदेश तरक्की करेगा।

नोटबंदी से किसान और मजदूर परेशान:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आगे नोटबंदी पर अपनी राय मीडिया के सामने रखी।
  • उन्होंने कहा कि, नोटबंदी की वजह से किसान और मजदूर वर्ग परेशान है।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, चुनाव की तारीख का सबसे ज्यादा इंतजार मुझे है।

ये भी पढ़ें: बसपा लोगों को आगे बढ़ते नहीं देखना चाहती है- सीएम अखिलेश यादव

ये भी पढ़ें: टिकट वितरण पर अपनी राय राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपेंगे- सीएम अखिलेश

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें