उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को राजधानी लखनऊ में ‘इलेक्ट्रॉनिक पॉइंट ऑफ़ सप्लाई, ePOS मशीन’ योजना का शुभारम्भ किया। इस दौरान कार्यक्रम में टाटा समूह के रतन टाटा भी मौजूद रहे।

गड़बड़ी को खत्म करने में मिलेगी मदद:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को ‘इलेक्ट्रॉनिक पॉइंट ऑफ़ सप्लाई, ePOS मशीन’ योजना का शुभारम्भ किया।
  • इस दौरान कार्यक्रम में टाटा समूह के चेयरमैन रतन टाटा भी मौजूद रहे।
  • इसके अलावा कार्यक्रम में सीएम अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव और मुख्य सचिव राहुल भटनागर भी मौजूद रहे।
  • सीएम अखिलेश ने कार्यक्रम का संबोधन भी किया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, इस प्रणाली से राशन वितरण में गड़बड़ी को खत्म करने में मदद मिलेगी।
  • गौतरलब है कि, इस योजना को वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाने के तहत लागू किया गया है।
  • सीएम अखिलेश ने आगे कहा कि, ePOS से वितरण प्रणाली की कमियों को दूर करने में मदद मिलेगी।

रतन टाटा का आभार व्यक्त किया:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश ने कार्यक्रम के संबोधन में आगे टाटा समूह के रतन टाटा का आभार व्यक्त किया।
  • उन्होंने आगे कहा कि, रतन टाटा जी का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूँ।
  • सीएम अखिलेश ने आगे कहा कि, रतन टाटा तरक्की के रास्ते पर चल रहे हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि,. रतन टाटा जी का नाम सदियों पुराना है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें