उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार 1 दिसम्बर को राजधानी लखनऊ में अपने ड्रीम प्रोजेक्ट लखनऊ मेट्रो का उद्घाटन किया। इस दौरान कार्यक्रम में सपा प्रमुख, सपा प्रदेश अध्यक्ष समेत कई मंत्रीगण मौजूद रहे।

सपा प्रमुख ने आकर कार्यक्रम की मान बढ़ाया:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश ने गुरुवार 1 दिसम्बर को राजधानी लखनऊ में अपने ड्रीम प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया।
  • कार्यक्रम में सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव, सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव समेत कई मंत्रीगण मौजूद रहे।
  • सीएम अखिलेश ने मेट्रो के उद्घाटन समारोह का संबोधन किया।
  • अपने संबोधन में सीएम अखिलेश ने लखनऊ मेट्रो से सम्बंधित सभी अधिकारियों को बधाई दी।
  • उन्होंने आगे कहा कि, नेताजी ने समारोह में आकर उद्घाटन की शोभा बढ़ा दी है।

समय से काम पूरा करने के लिए धन्यवाद्:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कार्यक्रम में आगे कहा कि, समय से काम पूरा करने के लिए सभी को धन्यवाद्।
  • उन्होंने आगे कहा कि, मेट्रो कारपोरेशन से जुड़े सभी लोगों का मैं अभिवादन करता हूँ।
  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आगे मेट्रोमैन ई. श्रीधरन का भी शुक्रिया अदा किया।
  • उन्होंने आगे कहा कि, हमें मौका मिला तो हम वाराणसी में भी मेट्रो चलाएंगे।
  • सीएम अखिलेश ने आगे कहा कि, आज हम ट्रेन में नहीं बैठेंगे।
  • उन्होंने जनता से वादा किया कि, हम जनता के साथ मेट्रो का सफ़र करेंगे।
  • साथ ही सीएम अखिलेश ने आगे कहा कि, घोषणापत्र में किये गए सभी वादे हमने पूरे किये हैं।
  • इसके अलावा उन्होंने कहा कि, मेट्रो के शुरू हो जाने से लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें