मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार 5 दिसम्बर को राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना ‘समाजवादी शादी अनुदान योजना’ का शुभारम्भ किया, कार्यक्रम का आयोजन 5केडी स्थित मुख्यमंत्री आवास पर किया गया था। मुख्यमंत्री अखिलेश ने कार्यक्रम को संबोधित भी किया।
सीधे खाते में जायेंगे पैसे:
- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, समाजवादी लोग महिलाओं के लिए बहुत से काम कर रहे हैं।
- उन्होंने आगे कहा कि, जिसके तहत शादी अनुदान योजना के पैसे सीधे महिलाओं के खाते में जायेंगे।
- मुख्यमंत्री अखिलेश ने आगे जानकारी दी कि, शादी अनुदान योजना में 20 हजार रुपये मिलेंगे।
- उन्होंने आगे कहा कि, सपा ने हर क्षेत्र और हर वर्ग के लिए काम किया है।
- सीएम अखिलेश ने कार्यक्रम में आगे कहा कि, समाजवादी सरकार गरीबों के लिए घर की व्यवस्था करेंगे।
समय से पहुंचेगी पुलिस:
- मुख्यमंत्री अखिलेश ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, समाजवादी आवास के लिए सरकार 3 लाख रुपये की मदद करेगी।
- उन्होंने आगे कहा कि, मरीजों की मदद के लिए एम्बुलेंस समय से पहुँच रही है।
- आगे सीएम ने सपा सरकार की यूपी 100 परियोजना का जिक्र किया।
- जिसके लिए उन्होंने कहा कि, यूपी 100 से पुलिस समय पर पहुंचेगी।
- साथ ही उन्होंने कहा कि, अब थाने नहीं जाना होगा।
ये भी पढ़ें: ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ पहुँचा रहे हैं- सीएम अखिलेश
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार