मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार 5 दिसम्बर को राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना ‘समाजवादी शादी अनुदान योजना’ का शुभारम्भ किया, कार्यक्रम का आयोजन 5केडी स्थित मुख्यमंत्री आवास पर किया गया था। मुख्यमंत्री अखिलेश ने कार्यक्रम को संबोधित भी किया।

यूपी 100 का जिक्र:

  • सीएम अखिलेश ने शादी अनुदान कार्यक्रम में यूपी 100 सेवा का भी जिक्र किया।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि, यूपी 100 से पुलिस समय पर पहुँचेगी।
  • उन्होंने आगे कहा कि, अब किसी घटना की जानकारी के लिए थाने नहीं जाना होगा।
  • इसी में जोड़ते हुए सीएम ने कहा कि, यूपी 100 से पुलिस आपके घर आएगी।

नोटबंदी पर हमला:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश ने कार्यक्रम में आगे नोटबंदी के विषय पर चर्चा की।
  • उन्होंने कहा कि, 2000 के नए नोट का रंग जल्दी चला जाता है।
  • इसी में सीएम ने आगे कहा कि, भाजपा के नोटों का रंग पानी से उड़ जाता है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, जनता के बीच जायेंगे तो जनता सबक सिखाएगी।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, नोटबंदी से कई मायनों में देश का भला नहीं हुआ है।

बिजली के क्षेत्र में बहुत काम किये है:

  • सीएम अखिलेश ने आगे कहा कि, समाजवादी सरकार ने बिजली के क्षेत्र में भी बहुत काम किये हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, कटियाबाज के हीरो को बुलाया था।
  • सीएम ने आगे कहा कि, कटियाबाज को लोग नहीं बुलाते हैं।
  • उन्होंने कहा कि, बिजली आने से कटियाबाज का काम खत्म हो गया है।
  • संबोधन में बसपा पर हमला करते हुए सीएम ने कहा कि, पत्थर वाले दल ने कोई काम नहीं किया है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, स्मारकों में हजारों करोड़ो रुपये बरबाद कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें: ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ पहुँचा रहे हैं- सीएम अखिलेश

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें