उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को बाबा रामदेव ने नोएडा में बनने वाले पतंजलि फ़ूड पार्क का शिलान्यास किया, यह शिलान्यास कार्यक्रम मुख्यमंत्री ऑफिस लोक भवन में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, आचार्य बालकृष्ण, मुख्य सचिव राहुल भटनागर आदि मौजूद रहे।

दुनिया का सबसे बड़ा एक्सप्रेस-वे बनाया है:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश ने कार्यक्रम के संबोधन में आगे कहा कि, समाजवादियों ने दुनिया का सबसे बड़ा एक्सप्रेस-वे बनाया है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, ये प्रोजेक्ट किसानों की भलाई के लिए है।
  • सीएम अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, किसानों लाभ देने वाले इस फैसले का स्वागत है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, फ्रांस की मंडी से अच्छी मंडी बनाने के लिए बाबा रामदेव को कहा है।
  • मुख्यमंत्री अखिलेश ने आगे कहा कि, अगर आप यूपी में हैं तो समझ जाएँ कि, देश में हैं।

किसानों की भलाई के हर काम का स्वागत:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश ने आगे कहा कि, किसानों की भलाई के लिए हर काम का स्वागत है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, इससे किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
  • सीएम अखिलेश ने आगे कहा कि, लोग डॉक्टर के कहने पर ही फल-सब्जी खाते हैं।
  • इसके बाद मुख्यमंत्री अखिलेश ने बाबा रामदेव के फ़ूड पार्क का शिलान्यास किया।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, बाबा रामदेव को जो भी मदद चाहिए वो राज्य सरकार देने को तैयार है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें