उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार 18 दिसम्बर को लखनऊ के ऐशबाग इलाके में ईदगाह क्षेत्र में एक कार्यक्रम में शिरकत की। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कार्यक्रम में समाजवादी पेंशन योजना के तहत पेंशन का भी वितरण किया।

नोटबंदी को लेकर केंद्र सरकार पर हमला:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को समाजवादी पेंशन वितरण के दौरान नोटबंदी को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला।
  • सीएम अखिलेश ने कहा कि, जो सरकार जनता को तकलीफ देती है, जनता उसे जवाब देगी।
  • उन्होंने आगे कहा कि, केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के लिए क्या किया है?
  • वहीँ अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, केंद्र ने नीति आयोग बनाकर यूपी का बजट कम किया है।

सर्जिकल स्ट्राइक करने वालों से सावधान रहें:

  • कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आगे सर्जिकल स्ट्राइक पर बात की।
  • उन्होंने कहा कि, सर्जिकल स्ट्राइक करने वालों से सावधान रहें।
  • इसी में जोड़ते हुए सीएम अखिलेश ने कहा कि, ये लोग चुनाव से पहले और भी कोई नया नाम लेकर आ सकते हैं।
  • साथ ही सीएम अखिलेश ने कहा कि, नोटबंदी के फैसले पर भाजपा असफल हो गयी है।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, जनता को तकलीफ देने वालों को जनता चुनाव में जवाब देगी।

ये भी पढ़ें: समाजवादियों का काम में किसी से कोई मुकाबला नहीं है- सीएम अखिलेश

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें