उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार 15 दिसम्बर को हमीरपुर के दौरे पर थे, जहाँ उन्होंने बुंदेलखंड क्षेत्र को 150 से अधिक योजनाओं का तोहफा दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कार्यक्रम का संबोधन भी किया।

बुंदेलखंड में लोगों की मदद की:

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार 15 दिसम्बर को हमीरपुर के दौरे पर थे।
  • जहाँ उन्होंने 755 करोड़ की करीब 150 से अधिक योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
  • इसके साथ ही सीएम अखिलेश ने कार्यक्रम का संबोधन भी किया।
  • अपने संबोधन में सीएम ने कहा कि, बुंदेलखंड में संकट के समय ने सरकार ने लोगों की मदद की।
  • उन्होंने आगे कहा कि, किसानों को गुमराह करने वाले नेताओं की सच्चाई सामने आई।
  • सीएम अखिलेश ने आगे कहा कि, किसी के साथ भी अन्याय हो तो सीएम के संज्ञान में आना चाहिए।

सपा ने किसानों को परेशान नहीं होने दिया:

  • सीएम अखिलेश ने कार्यक्रम में आगे कहा कि, समाजवादियों ने किसानों को परेशान नहीं होने दिया है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, समाजवादियों ने देश की सबसे बड़ी सड़क बनायी है।
  • इसी में आगे उन्होंने कहा कि, दुनिया के बेहतरीन लड़ाकू विमान भी सड़क पर उतरे थे।
  • साथ ही सीएम ने कहा कि, किसी भी सड़क के निर्माण में किसानों को परेशानी नहीं होने दी थी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें