उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार 16 दिसम्बर को मुख्यमंत्री ऑफिस लोक भवन में आईएएस वीक के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के सम्मेलन की अध्यक्षता की। साथ ही सीएम अखिलेश ने सम्मेलन का संबोधन भी किया।

बुंदेलखंड में लोगों की मदद की:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को लोक भवन में आईएएस वीक के तहत प्रशासनिक अधिकारियों के सम्मेलन में शिरकत की।
  • इस दौरान सीएम अखिलेश ने सम्मेलन का संबोधन भी किया।
  • अपने संबोधन में उन्होंने कई मुद्दों पर बात की।
  • उन्होंने कहा कि, अधिकारी अच्छा काम करते हैं तो सरकार का नाम होता है।
  • मुख्यमंत्री अखिलेश ने आगे कहा कि, काम करने वाले अधिकारियों का सम्मान जरुरी है।
  • सीएम अखिलेश ने आगे कहा कि, समाजवादियों ने बुंदेलखंड में संकट के समय लोगों की मदद की।
  • उन्होंने आगे कहा कि, बुंदेलखंड में राहत पैकेज के दौरान अधिकारियों के योगदान की बात की।

[ultimate_gallery id=”37033″]

समाजवादी लिखा तो केंद्र ने रोका पैसा:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश ने अपने संबोधन में आगे समाजवादी एम्बुलेंस सेवा पर बात की।
  • जिस दौरान सीएम अखिलेश ने कहा कि, समाजवादियों ने ऐसा इंतजाम किया है कि, एक फ़ोन कॉल पर एम्बुलेंस घर तक पहुँच रही है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, एम्बुलेंस पर समाजवादी लिखा तो केंद्र सरकार ने फण्ड रोक दिया था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें