उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार 1 जनवरी को जनेश्वर मिश्र पार्क में अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

[ultimate_gallery id=”41916″]

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने पर बोले सीएम अखिलेश:

  • सीएम अखिलेश यादव ने रविवार 1 जनवरी को अधिवेशन बुलाया था।
  • अधिवेशन का आयोजन जनेश्वर मिश्र पार्क में किया गया था।
  • जहाँ मुख्यमंत्री अखिलेश ने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
  • अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने पर सीएम ने कहा कि, उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, पार्टी में साजिश करने वालों को छोड़ा नहीं जायेगा।
  • साथ ही सीएम ने चुनाव के लिए कहा कि, अगले दो महीने महत्वपूर्ण होंगे।

सभी का स्वागत:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, सभी का स्वागत और अभिनन्दन करता हूँ।
  • इसके साथ ही सीएम ने कहा कि, नेताजी का सम्मान, नेताजी का जो स्थान है वो बना रहेगा।
  • उन्होंने आगे कहा कि, चार महीने से जो खेल रहा है वो अच्छा नहीं है।
  • मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, पार्टी और परिवार को बचाना है।
  • गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री अखिलेश और रामगोपाल को पार्टी में अनुशासनहीनता के लिए निष्कासित किया गया था।
  • साथ ही सपा प्रमुख ने इस अधिवेशन को असंवैधानिक बताया था।

ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाता है- रामगोपाल यादव

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें