उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार 13 जनवरी को अपने आवास 4 वीडी से निकलकर मुख्यमंत्री आवास 5 केडी पहुँच चुके हैं।

CM अखिलेश के पोस्टर लेकर पहुंचे समर्थक:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को 5 केडी पर कार्यकर्ताओं को बुलाया था।
  • जिसके तहत भारी संख्या में कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे हैं।

  • इसके साथ ही 5 केडी पर पहुँचे समर्थक मुख्यमंत्री अखिलेश के पोस्टर लेकर आवास पर पहुंचे हैं।
  • वहीँ पार्टी के कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद होकर अखिलेश जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं।
  • साथ ही मुख्यमंत्री के नाम और फोटो के पोस्टर के माध्यम से आचार संहिता की भी धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं।

बैठक 12 बजे तक के लिए टली:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश ने 13 जनवरी को कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई थी।
  • बैठक सुबह 10 बजे से शुरू होनी थी।
  • फिलहाल कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री की बैठक को 12 बजे तक के लिए टाल दिया गया है।
  • ज्ञात हो कि, 12 बजे ही चुनाव आयोग का भी फैसला आना है।

5 केडी पर कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार 13 जनवरी को मुख्यमंत्री आवास 5 केडी पहुँच चुके हैं।
  • जहाँ CM अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।
  • ज्ञात हो कि, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को अपने कार्यकर्ताओं के नाम सन्देश भिजवाया था।
  • जिसमें सभी से शुक्रवार की सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री आवास 5 केडी पर उपस्थित रहने को कहा गया था।
  • इस दौरान सुबह से ही मुख्यमंत्री आवास पर कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा होने लगी थी।

ये भी पढ़ें: चुनाव आयोग आज करेगा फैसला, किसकी होगी ‘साइकिल’!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें