उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार 15 दिसम्बर को हमीरपुर के दौरे पर थे, जहाँ उन्होंने बुंदेलखंड क्षेत्र को 150 से अधिक योजनाओं का तोहफा दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कार्यक्रम का संबोधन भी किया।
भाजपा के लोग अच्छे दिन का मतलब नहीं समझा पाए:
- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में आगे भारतीय जनता पार्टी पर हमला किया।
- उन्होंने कहा कि, भाजपा के लोग अच्छे दिन का मतलब नहीं समझा पाए हैं।
- मुख्यमंत्री अखिलेश ने आगे कहा कि, अच्छे दिन वाले लोगों ने गरीब और किसानों को लाइन में खड़ा कर दिया है।
- उन्होंने आगे कहा कि, भाजपा के नोटबंदी के फैसले ने देश की अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया है।
500-1000 के नोट से भ्रष्टाचार खत्म नही होगा:
- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, देश में 500 और 1000 के नोट बंद करने से भ्रष्टाचार खत्म नही होगा।
- गौरतलब है कि, केंद्र सरकार ने 8 नवम्बर को 500 और 1000 के नोट बंद कर दिए थे।
- उन्होंने आगे कहा कि, 500 और 1000 के नोट बंद करने से कालाधन खत्म नही होने वाला है।
- सीएम ने आगे कहा कि, राजनीति में वादाखिलाफी करने वाले भी भ्रष्टाचारी होते हैं।
- उन्होंने आगे कहा कि, समाजवादियों ने हर क्षेत्र में काम किया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#akhilesh attacks bjp
#chief minister Akhilesh Yadav
#cm akhilesh attacks bjp
#CM Akhilesh Yadav
#hamirpur visit in bundelkhand
#inaugurate many development projects in hamirpur.
#उत्तर प्रदेश
#बुंदेलखंड
#मुख्यमंत्री अखिलेश का हमीरपुर दौरा
#मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
#सीएम अखिलेश द्वारा विकास परियोजनाओं का लोकार्पण
#हमीरपुर
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार