उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार 14 दिसम्बर को सूबे के नोएडा को 27 परियोजनाओं की सौगात दी। परियोजनाओं के लोकार्पण का कार्यक्रम लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास 5केडी में आयोजित किया गया था। लोकार्पण के मौके पर सीएम अखिलेश ने कार्यक्रम का संबोधन भी किया।
नोएडा में बनेगा जनेश्वर मिश्र पार्क:
- सीएम अखिलेश ने कार्यक्रम में आगे जानकारी दी कि, नोएडा में सपा सरकार जनेश्वर मिश्र पार्क बनवाएगी।
- उन्होंने आगे कहा कि, जनेश्वर मिश्र पार्क ढाई हजार एकड़ में बनाया जायेगा, जो दुनिया का सबसे बड़ा पार्क होगा।
समाजवादी बहुमत की सरकार बनाने जा रहे हैं:
- सीएम अखिलेश ने आगे कहा कि, समाजवादी लोग बहुमत की सरकार बनाने जा रहे हैं।
- वहीँ गठबंधन पर सीएम ने कहा कि, गठबंधन हो जाये तो इससे अच्छा क्या हो सकता है।
- उन्होंने आगे कहा कि, गठबंधन होगा तो 300 से ज्यादा सीटें जीतेंगे।
- साथ ही सीएम ने कहा कि, लड़ाई में बसपा बहुत पीछे छूट गयी है।
बसपा-भाजपा मिली हुई है:
- सीएम अखिलेश ने संबोधन में आगे कहा कि, बसपा और भाजपा मिलकर आरोप लगा रही है।
- उन्होंने आगे कहा कि, सपा के मुकाबले बसपा बहुत पीछे हैं।
- सीएम अखिलेश ने ये भी कहा कि, बसपा के सभी भाई भाजपा में गए हैं।
- उन्होंने आगे कहा कि, आजकल बुआ टीवी पर बहुत दिखाई दे रही हैं।
- साथ ही सीएम ने कहा कि, टीवी में आने को मैनेजमेंट का बसपा सहारा ले रही है।
- मुख्यमंत्री अखिलेश ने ये भी कहा कि, कांग्रेस के बहुत साथी हमारे साथ रहे हैं।
गठबंधन पर फैसला नहीं ले सकता हूँ:
- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, गठबंधन पर फैसला नहीं ले सकता हूँ।
- उन्होंने ये भी कहा कि, गठबंधन में सबसे ज्यादा लाभ हमें होगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार