मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के सभी जिलाध्यक्षों को अपने आवास पर बुलाया है। मालूम हो कि कुछ देर पहले सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने  जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की थी। शिवपाल ने इस बैठक में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी आमंत्रित किया था, लेकिन वे बैठक में नहीं पहुंचे थे। अब इसके बाद सीएम ने सभी जिलाध्यों को अपने 5 कालीदास स्थित आवार पर बैठक के लिए बुलाया है।

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सपा के सभी 75 जिलाध्यक्षों को अपने आवास पर बुलाया था।
  • बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के बुलावे पर 70 जिलाध्यक्ष उनसे मिलने के लिए पहुंचे।
  • वहीं 5 जिलाध्यक्ष सीएम की इस बैठक में शामिल नहीं हुए।
  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के औपचारिक मुलाकात के बाद कुछ ही देर में यह बैठक समाप्त कर दी।
  • इस दौरान कई विधायकों के अलावा मंत्री राजा भैया भी अखिलेश से मिलने उनके 5 कालीदास मार्ग आवास पर पहुंचे।

24 अक्टूबर को होगा बड़ा फैसलाः

  • सीएम अखिलेश यादव ने पार्टी के सभी जिलाध्यक्षों के साथ 3 नवंबर से शुरू होने वाली समाजवादी रथ यात्रा को लेकर चर्चा की।
  • इस दौरा गुटबाजी के कारण पार्टी को हो रहे नुकसान पर भी चर्चा की गयी।
  • माना जा रहा है कि 24 अक्टूबर को होने वाली पार्टी बैठक में कई अहम फैसले हो सकते हैं।
  • इस मुलाकात में अखिलेश यादव ने पार्टी जिलाध्यक्षों से उनके क्षेत्र के माहौल के बारे में भी जानकारी मांगी।
  • जिलाध्यक्षों ने बताया कि पार्टी में बन रही उपापोह की स्थिति की वजह से काफी नुकसान हो रहा है।
  • इस दौरान पार्टी के सभी जिलाध्यक्षों ने एक सुर में सीएम अखिलेश के प्रति अपनी आस्ता जतायी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें