उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के चुनाव निशान और नाम पर चुनाव आयोग शुक्रवार 13 जनवरी को फैसला सुनाएगा। जिसके तहत सपा प्रमुख पहले ही दिल्ली जा चुके हैं। वहीँ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने कार्यकर्ताओं को शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर बुलाया है।

10 बजे से कार्यकर्ताओं से मिलेंगे CM अखिलेश:

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को अपने कार्यकर्ताओं को बुलाया है।
  • सभी कार्यकर्ताओं को सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री आवास 5 केडी पहुँचने को कहा गया है।
  • जहाँ मुख्यमंत्री अखिलेश सभी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।
  • सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री अखिलेश कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार के निर्देश दे सकते हैं।

12 बजे चुनाव आयोग करेगा फैसला:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश ने लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास 5 केडी पर अपने कार्यकर्ताओं को बुलाया है।
  • वहीँ समाजवादी पार्टी में चल रहे घमासान पर चुनाव आयोग अपने फैसला सुनाएगा।
  • यह फैसला दोपहर 12 बजे घोषित किया जायेगा।
  • जिसके लिए चुनाव आयोग ने दोनों पक्षों को एक साथ एक ही समय पर बुलाया है।
  • सूत्रों की मानें, तो चुनाव आयोग पहले बातचीत से मामला सुलझाने की कोशिश कर सकता है।
  • साथ ही बातचीत बेनतीजा साबित होने पर आयोग सिंबल को फ्रीज भी कर सकता है।
  • वहीँ मुख्यमंत्री अखिलेश की ओर से कौन प्रतिनिधित्व करेगा इस पर अभी संशय बरकरार है।

ये भी पढ़ें: SDM ने शुरू की पहल: ई-रिक्शा से मतदाताओं को मिल रहीं खास सुविधाएं!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें