uttarpradesh.org के द्वारा सबसे पहले सोशल मीडिया पर ब्लड कैंसर से लड़ रहे 2 साल के वंश  के लिये मदद की मुहीम चलाने के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ब्लड कैंसर से लड़ रहे वंश की मदद के आदेश दिए हैं।

कौन है वंश:-

  • 2 साल का वंश और उसका परिवार यूपी के बरेली का रहने वाला है।
  • वंश को ब्लड कैंसर है।
  • वंश संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती है।
  • जहाँ पर वंश का इलाज किया जा रहा है।
  • वंश इलाज के लिए वंश के माता पिता दर-दर भटक रहे थे।
  • ब्लड कैंसर से लड़ रहे वंश के माता पिता ने मुख्यमंत्री अखिलेश से पत्र लिखकर मदद माँगी थी।
  • बाद में वंश के माता-पिता ने uttarpradesh.org से मदद की अपील की।
  • जिसके बाद uttarpradesh.org वंश की मदद के लिये मुहीम चलाई गयी।

ब्लड कैंसर से जूझ रहा है 2 साल का वंश, परिवार ने लगाई सीएम से मदद की गुहार!

uttarpradesh.org के द्वारा चलाई गयी मदद की मुहीम का असर:-

  • uttrapradesh.org के द्वारा प्रमुखता से चलाई गयी मुहीम का असर हुआ।
  • वंश के इलाज के लिये संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान को 6 लाख रुपये का अनुदान दिया गया।
  • इस बात की पुष्टि मुख्यमत्री अखिलेश यादव के कार्यालय से ट्वीट के जरिये की गयी।

https://twitter.com/CMOfficeUP/status/762552425043533824

  • मुख्यमंत्री कार्यालय से लगातार वंश के इलाज पर अधिकारी लगातार अपनी नजर बनाये हुये हैं।

ब्लड कैंसर से जूझ रहे 2 साल के वंश को सीएम ने दी सहायता !

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें