उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को बहुजन समाज पार्टी ने कांशीराम की पुण्यतिथि पर रैली का आयोजन किया था, जिसमें भगदड़ मचने के चलते 3 लोग मारे गए और करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए हैं।

मुख्यमंत्री अखिलेश ने की मुआवजे की घोषणा:

  • बसपा ने रविवार को राजधानी लखनऊ में रैली का आयोजन किया था।
  • जिसमें रैली के दौरान भगदड़ मच गयी थी।
  • भगदड़ में 3 लोगों की मौत हो गयी थी, जबकि करीब दो दर्जन लोग घायल हुए हैं।
  • मरने वालों में महिलाओं समेत बच्चे हैं।

मृतक आश्रितों को 2-2 लाख रुपये, घायलों का इलाज कराएगी सरकार:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बसपा की रैली में भगदड़ से मरे 3 लोगों के परिवार को आर्थिक मदद की घोषणा की है।
  • सीएम ने मृतक आश्रितों को 2-2 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है।
  • वहीँ मुख्यमंत्री अखिलेश ने ये भी कहा कि, भगदड़ में घायल लोगों का इलाज राज्य सरकार कराएगी।
  • इलाज का पूरा खर्च सरकार वहन करेगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें