उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव के मद्देनज़र प्रदेश भर में जनसभाएं कर रहे है। इन जनसभाओं में वह सपा के पांच साल के काम का बखान और बीजेपी व बसपा जमकर बुराई कर रहे है। वह अपने विरोधियों पर लगातार हमलें कर रहे है। लेकिन गुरूवार को मुज़फ्फरनगर में जनसभा के दौरान बड़ा विवादित बयान देकर फंस गए। उनके बयान को लेकर बीजेपी ने उन्हें घेर लिया है।

अखिलेश यादव का विवादित बयान

  • अखिलेश यादव गुरूवार को मुज़फ्फरनगर में जनसभाएं संबोधित करने पहुंचे थें।
  • सदर विधान सभा में उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए मंच से एक विवादित बयान दिया।
  • इसके बाद वह बीजेपी के निशाने पर आ गए।
  • अखिलेख यादव जनसभा में अपनी सरकार के कामों का बखान कर रहे थे।
  • इसी बीच उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रदेश में बिजली व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दे डाला।
  • उन्होंने कहा कि ‘अब तो हम कटिया डालने से भी नहीं रोकते’।
  • उनके इस बयान से जनता में बिजली चोरी करने का संदेश पहुंचा।

बीजेपी ने लागएं गंभीर आरोप

  • मुख्यमंत्री द्वारा इस तरह के बयान से प्रदेश के विकास की गति का अंदाजा लगाया जा सकता है।
  • बीजेपी ने मुख्यमंत्री के इस बयान पर विरोध दर्ज कराया।
  • बीजेपी विधायक कपिल देव अग्रवाल इस संबंध में शुक्रवार को प्रेस वर्ता की।
  • उन्होंने कहा कि सपा सरकार में बिजली चोरी के लिए लोगों को पकड़ा नहीं जाता है,
  • बल्कि इसके लिए प्रत्साहित किया जाता है।
  • उन्होंने आरोप लगाया कि एक वर्ष पूर्व सपा के नगराध्यक्ष राशिद सिद्दीकी की फेक्टरी में बिजली चोरी पकड़ी गयी थी,
  • पांच जिलों की विजिलेंस टीम ने उनके यहां छापा मारा था।
  • उनके ऊपर लगभग डेढ़ करोड़ की रिकवरी बनी साथ ही रिकवरी वारंट भी कटा।
  • लेकिन सत्ता के दबाव में उस मामले को फाइन रिपोर्ट लगा दी गई, और कोई कार्रवाई नहीं हुई।
  • उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार आने पर इस मामले में जाँच होगी।

देखें वीडियो –

https://www.youtube.com/watch?v=VbNr640iFek&feature=youtu.be

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें