उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार 18 दिसम्बर को लखनऊ के ऐशबाग इलाके में ईदगाह क्षेत्र में एक कार्यक्रम में शिरकत की। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कार्यक्रम में समाजवादी पेंशन योजना के तहत पेंशन का भी वितरण किया।
सीएम अखिलेश का संबोधन:
- लखनऊ में ऐशबाग स्थित ईदगाह में एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अखिलेश ने शिरकत की।
- इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में समाजवादी पेंशन योजना के तहत पेंशन का वितरण किया।
- साथ ही सीएम अखिलेश ने कार्यक्रम का संबोधन भी किया।
- कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अखिलेश के साथ शहरी विकास मंत्री आजम खान भी मौजूद रहे।
रंग के हिसाब से झगड़ा हो सकता था:
- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को लखनऊ में समाजवादी पेंशन योजना का वितरण किया।
- इस दौरान सीएम अखिलेश ने कार्यक्रम का संबोधन भी किया।
- अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि, नेताजी ने कहा था कि, गरीब महिलाओं को साड़ी देंगे।
- मुख्यमंत्री अखिलेश ने आगे कहा कि, रंग के हिसाब से साड़ी बांटने में झगड़ा हो सकता था।
कुछ परिवार छूट गए हैं:
- अपने संबोधन में मुख्यमंत्री अखिलेश ने आगे कहा कि, समाजवादी लोग पेंशन योजना से लोगों की मदद कर रहे हैं।
- उन्होंने आगे कहा कि, पेंशन योजना में अभी भी कुछ परिवार छूट गए हैं।