उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार 18 दिसम्बर को लखनऊ के ऐशबाग इलाके में ईदगाह क्षेत्र में एक कार्यक्रम में शिरकत की। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कार्यक्रम में समाजवादी पेंशन योजना के तहत पेंशन का भी वितरण किया।
समाजवादियों का कोई मुकाबला नहीं:
- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को ऐशबाग में समाजवादी पेंशन योजना का वितरण किया था।
- जिस दौरान सीएम अखिलेश ने कार्यक्रम का संबोधन भी किया।
- अपने संबोधन में सीएम अखिलेश ने कहा कि, विकास कार्यों में संतुलन बनाने का काम समाजवादियों ने किया।
- उन्होंने आगे कहा कि, समाजवादियों का काम में किसी से कोई मुकाबला नहीं है।
मेट्रो का काम समय से पूरा:
- सीएम अखिलेश ने आगे कहा कि, समाजवादी लोगों ने मेट्रो चलाने का काम समय से पूरा किया है।
- उन्होंने आगे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे का भी जिक्र किया।
- साथ ही सीएम ने एक बार फिर से कहा कि, समाजवादियों का काम में कोई मुकाबला नहीं है।
- वहीँ सीएम अखिलेश ने ये भी कहा कि, सरकार ने कम समय में मेट्रो को बनाकर कीर्तिमान बनाया है।
प्रदेश को खुशहाली के रास्ते पर ले जा रहे हैं:
- सीएम अखिलेश ने कार्यक्रम में आगे कहा कि, समाजवादी लोग प्रदेश को खुशहाली के रास्ते पर ले जा रहे हैं।
- नोटबंदी पर अखिलेश यादव ने कहा कि, जो सरकार जनता को तकलीफ देती है, जनता उसे जवाब देगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार