[nextpage title=”akhileshyadavinagra” ]

आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रामपुर में 200 करोड़ की योजनाओं का तोहफा जनता को दिया है। यहाँ पर उन्होंने गांधी समाधि, रामपुर तहसील के फ्लाईओवर, रामपुर झील और बापू मॉल का लोकार्पण किया और उसे जनता के लिए शुरू किया। रामपुर पहुँचने पर सीएम अखिलेश यादव का पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

[/nextpage]

[nextpage title=”akhileshyadavinagra2″ ]

एशिया के सबसे बड़े साईकिल ट्रैक पर चलाएंगे साईकिल :

  • आगामी 27 नवम्बर का दिन आगरा वासियों के लिए काफी ख़ास होने वाला है।
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कल 130 करोड़ की लगत से बने इटावा-आगरा साईकिल ट्रैक का उदघाटन करेंगे।
  • इसके अलावा वे यहाँ पर तीन बड़ी योजनाओं की सौगात आगरा वासियों को देंगे।
  • इनमें 190 करोड़ से बने ताजगंज प्रोजेक्ट, 385 करोड़ से बने इनर रिंग रोड और साईकिल ट्रैक शामिल है।
  • साथ ही सीएम अखिलेश के यहाँ पर 5 किमी तक साईकिल चलाने की योजना है जिसके लिए 42 हजार के साईकिल खरीदी गयी है।

यह भी पढ़े : पीएम मोदी का रवैया तानाशाही और अड़ियल- मायावती!

  • इन तीनो ही योजनाओं से आगरा वासियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
  • आज इटावा लायन सफारी से आगरा तक साईकिल रैली की शुरुआत मंत्री अभिषेक मिश्र और दुर्गा प्रसाद यादव ने की।
  • इस अन्तर्राष्ट्रीय साईकिल रैली में 4 देशों और 12 राज्यों के 150 साइकिल यात्री प्रतिभाग कर रहे है।
  • कल सीएम अखिलेश यादव द्वारा आगरा में उदघाटन समारोह में इन सभी का सम्मान किया जाएगा।

यह भी पढ़े : केन्द्र सरकार के खिलाफ लखनऊ से ममता बनर्जी का ‘हल्ला बोल’!

[/nextpage]

[ultimate_gallery id=”31565″]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें