मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज राज्यकर्मियों के हित में एक फैसला किया है। इसके तहत नई पेंशन योजना में शामिल कर्मचारियों को इस दशहरे पर सरकार से सौगात मिली है। इस दशहरा यूपी सरकार ने छह लाख कर्मचारियों को खुश करने की योजना बना ली है।

मिलेगा ग्रेच्युटी का लाभ :

  • केंद्र सरकार द्वारा 1 अप्रैल-2005 से राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली देश भर में लागू हो गयी है।
  • परन्तु इसके अंतर्गत कर्मचारियों को सेवानिवृत या सेवा के दौरान मृत्यु पर ग्रेच्युटी का लाभ नहीं मिल रहा था।
  • केंद्र सरकार ने इसमें बदलाव कर केन्द्रीय कर्मचारियों को केंद्रीय सिविल सेवा पेंशन नियमावली-1972 के अंतर्गत ग्रेच्युटी देने का फैसला किया है।
  • अब यूपी के सरकारी कर्मचारियों को भी सेवानिवृत्ति व मृत्यु उत्पादन का लाभ देने का फैसला सरकार ने किया है।
  • राज्य कर्मचारियों को यह लाभ यूपी रिटायरमेंट बेनिफिट्स रूल्स-1961 के हिसाब से ही मिलेग।

यह भी पढ़े : केंद्रीय मंत्री वाराणसी में, ऑप्टिकल फाइवर योजना की करेंगे शुरुआत!

  • इस आदेश का लाभ सरकारी कर्मचारियों के साथ ही सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों और वित्त पोषित और स्वायत्तशासी संस्थानों के कर्मचारियों को भी मिलेगा।
  • अभी तक इसमें 1 अप्रैल 2005 के पूर्व राज्य सरकार की योजना की तरह पेंशन योजना लागू थी।
  • शासन के विशेष सचिव वित्त नील रतन कुमार ने इस मुद्दे पर शासनादेश जारी कर दिया है।
  • राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद् के अध्यक्ष ने भी इस फैसले का स्वागत किया है।
  • इस तरह कर्मचारियों को एक साल में 15 दिन का अतिरिक्त वेतन और महंगाई भत्ते का अतिरिक्त लाभ प्राप्त होगा।

यह भी पढ़े : 11 अक्टूबर को पीएम मोदी लखनऊ में, विरोधियों ने लिया निशाने पर!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें