उत्तर प्रदेश समाजवादी सरकार के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नोटबंदी के तहत किसानों को हो रही समस्या के लिए जिला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

नोटबंदी के चलते किसानों को न आये कोई समस्या:

  • सीएम अखिलेश यादव ने जिला अधिकारियों को नोटबंदी के बाद किसानों को हो रही समस्या के तहत निर्देश दिए हैं।
  • जिसमें मुख्यमंत्री अखिलेश ने कहा है कि, नोटबंदी को लेकर किसानों को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आनी चाहिए।
  • उन्होंने आगे कहा है कि, रबी फसलों की बुवाई को लेकर सभी समस्याओं का तत्काल निवारण किया जाये।

यूपी सरकार करेगी हर संभव मदद:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ये भी कहा है कि, उत्तर प्रदेश सरकार लोगों की हर संभव मदद की कोशिश करेगी।
  • उन्होंने आगे कहा कि, नोटबंदी से देश की जनता को जो तकलीफ हो रही है उसमें राज्य सरकार उनके साथ है।
  • सीएम अखिलेश ने आगे कहा कि, राज्य सरकार ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि,
  • “जनता के साथ हमदर्दी से पेश आयें”।
  • मुख्यमंत्री अखिलेश ने आगे कहा कि, यदि जनता के साथ बदसलूकी के मामले आते हैं, तो कड़ी कार्रवाई होगी।

बैंक लाइन में खड़े व्यक्ति की पिटाई पर सीएम ने लिया था संज्ञान:

  • सीएम अखिलेश ने यह बातें मंगलवार को बैंक की लाइन में खड़े व्यक्ति पर होमगार्ड द्वारा लाठी बरसाने के सन्दर्भ में कही गयी थी।
  • जिसके बाद सीएम अखिलेश ने मामले में एसपी को अमर्यादित बयान देने के लिए सस्पेंड कर दिया था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें