उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा वक्त नहीं रह गया है। सभी पार्टियों ने मतदाताओ को लुभाने के लिए अपना जोर लगना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में प्रदेश की समाजवादी सरकार ने भी राज्यकर्मियो को इस दीवाली चुनावी सौगात देकर अपने पाले में करने की कोशिश की है।

धनतेरस से पहले ही आयेगा वेतन :

  • उत्तर प्रदेश सरकार इस दीवाली पर राज्य कर्मचारियों को खरीदारी का भरपूर मौका देने वाली है।
  • इसी कारण सरकार ने अक्टूबर माह का वेतन कर्मचारियों को धनतेरस से पहले ही देने की घोषणा की है।
  • इस साल दीपावली धनतेरस 28 अक्टूबर और दीपावली 30 अक्टूबर को पड़ रही है।
  • ऐसे में यदि उन्हें वेतन अगले महीने ही मिलता तो उनकी दीवाली बेरंग हो सकती थी।
  • मगर राज्य सरकार के इस फैसले से सभी में ख़ुशी और हर्ष का माहौल बन गया है।

यह भी पढ़े : सीएम अखिलेश का ‘शक्ति प्रदर्शन’, विधायकों साथ तय करेंगे रणनीति!

  • कर्मचारी नेता यादवेंद्र मिश्र, ओंकार नाथ तिवारी ने अधिकारियों से दीवाली से पहले वेतन देने की मांग की थी।
  • राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ते व बोनस के भुगतान की भी बात उन्होंने शासन अधिकारियों को कही गयी थी।
  • आम तौर पर सितंबर में महंगाई भत्ता बढ़ता है और दीवाली से पहले बोनस मिलता है।
  • अधिकारियों का कहना है कि केंद्र द्वारा इस मामले में बात कर लेने के बाद इस मुद्दे पर राज्य सरकार फैसला लेगी।

यह भी पढ़े : युवा संगठन पर शिवपाल का कब्जा, बैठाये अपने मोहरें!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें