उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज राजधानी लखनऊ में खेल दिवस के मौके पर खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

cm akhilesh honored players

रानी लक्ष्मीबाई और लक्ष्मण पुरस्कारों से सम्मानित किया:

cm akhilesh honored players

  • सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने खेल दिवस के मौके पर प्रदेश के खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
  • जिसके तहत सम्मानित खिलाड़ियों को रानी लक्ष्मीबाई और लक्ष्मण पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
  • इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने पुरस्कारों की धनराशि भी बढ़ा दी है।
  • गौरतलब है कि, यह धनराशि पहले 50 हजार रुपये थी, जिसे अब बढ़ाकर 3 लाख 11 हजार रुपये कर दिया गया है।

cm akhilesh honored players

सीएम का संबोधन:

cm akhilesh honored players

  • खेल दिवस के मौके पर सीएम अखिलेश यादव ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
  • इस दौरान उन्होंने कहा कि, खिलाड़ियों की हर मदद करेंगे।
  • उन्होंने आगे कहा कि, जापान ओलिंपिक से पदक लाना है।
  • सीएम ने ये भी कहा कि, खिलाड़ियों को बेहतर ट्रेनिंग दी जाएगी।
  • खेल के लिए और ज्यादा संसाधन उपलब्ध कराने की बात भी उन्होंने कही।
  • मुख्यमंत्री अखिलेश ने आगे कहा कि, जनता मौका देगी तो और अच्छा काम करेंगे।
  • उन्होंने ये भी कहा की खिलाड़ियों को पदक जीतने के लिए तैयार करना होगा।
  • संबोधन में उन्होंने यश भारती पुरस्कार की राशि बढ़ाये जाने और पुलिस के स्पोर्ट कोटे से रिक्त स्थानों पर तत्काल भर्ती की बात कही।

cm akhilesh honored players

रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार:

  • खेल दिवस के मौके पर जहाँ महिला खिलाड़ियों को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार दिया गया, वहीँ पुरुषों को लक्ष्मण पुरस्कार दिया गया।
  • सिमरन भारती, योगिता, प्रेममाया, सृष्टि अग्रवाल, प्रियंका सिंह, हॉकी खिलाड़ी पुष्प श्रीवास्तव को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से नवाजा गया।
  • इसके अलावा सीमा पुनिया, पूनम यादव, ऋतुषा आर्या और अंशु तोमर को भी रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार मिला।

cm akhilesh honored players

लक्ष्मण पुरस्कार:

 

  • लक्ष्मण पुरस्कार अंशु तोमर, मनु अत्री, आदित्य राणा को दिया गया।
  • इनके अलावा सचिन भारद्वाज, पद्मश्री मो. शाहिद को मरणोपरांत लक्ष्मण पुरस्कार मिला।
  • इनके अलावा एथलेटिक्स विजय चौहान, क्रिकेटर सुरेश रैना को भी लक्ष्मण पुरस्कार से नवाजा गया।
  • इसके साथ ही कमलेश शुक्ला, कमलेश सिंह, सुजीत कुमार को लक्ष्मण पुरस्कार दिया गया।

cm akhilesh honored players

रियो जाने वाले खिलाड़ियों का भी सम्मान:

  • सीएम अखिलेश यादव ने रियो ओलिंपिक में गए खिलाड़ियों का भी सम्मान किया।
  • उन्होंने सभी ओलिंपिक खिलाड़ियों 10-10 लाख का ईनाम दिया गया।
  • जिनमें सीमा पुनिया, वंदना कटारिया, सुधा सिंह शामिल हैं।

cm akhilesh honored players

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें