उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज नए मुख्यमंत्री आवास ‘लोकभवन’ में पुस्तक विमोचन किया। पुस्तक विमोचन का यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे नवनिर्मित लोकभवन में रखा गया था। इस कार्यक्रम में अखिलेश ने कई पुस्तकों का विमोचन किया।

  • मुख्यमंत्री ने ‘लता-सुरगाथा ‘ पुस्तक का विमोचन किया।
  • इस दौरान सीएम अखिलेश ने डॉ. हरिओम शर्मा द्वारा लिखी गई पुस्तक ‘ख्वाबों की हंसी’ का विमोचन किया।
  • साथ ही सीएम ने चंदन मिश्रा की ‘ग्रोथ फैक्ट्री’ पुस्तक का भी विमोचन किया।
  • इसके साथ ही सीएम अखिलेश यादव ने नया दौर मज़ाज नंबर,नई उमंग पुस्तक का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया ‘आनंद कुमार’ की पुस्तक ‘सुपर-30’ का विमोचन!

समाजवादी लोग विकास में विश्वास रखते हैंः

  • इस दौरान सीएम अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
  • अखिलेश यादव ने कहा समाजवादी लोग विकास में विश्वास रखते हैं।
  • समाजवादी लोग लगातार काम कर रहें हैं, हमारे पास विकास पर बात करने का मुद्दा है।
  • पूर्वांचल, पश्चिम और मध्य यूपी में सड़कें बन रहीं हैं।
  • कल एक्सप्रेस-वे के ट्रायल चलती कार में गिलास में रखा पानी भी नहीं गिरा।
  • अगर अगले 5 महीनें हमने मेहनत कर ली तो फिर से 5 साल सपा की सरकार होगी।
  • इस दौरान अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना भी साधा।
  • उन्होंने कहा कि अच्छे दिन के नाम पर सत्ता में आयी लेकिन, उसने अपने वादे पूरे नहीं किये।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वसिन्द्र मिश्रा की पुस्तकों का किया विमोचन!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें