उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार 15 दिसम्बर को हमीरपुर के दौरे पर थे, जहाँ उन्होंने बुंदेलखंड क्षेत्र को 150 से अधिक योजनाओं का तोहफा दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कार्यक्रम का संबोधन भी किया।

समाजवादियों ने हर क्षेत्र में काम किया है:

  • अपने संबोधन के दौरान सीएम अखिलेश ने कहा कि, समाजवादियों ने हर क्षेत्र में काम किया है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, जालौन का मेडिकल कॉलेज समाजवादी सरकार ने चलवाया।
  • बसपा को घेरते हुए सीएम ने कहा कि, बसपा ने ललितपुर में दूध का प्लांट लगाया था, जो नहीं चला।
  • उन्होंने आगे कहा कि, व्यापर बढ़ने से तरक्की और खुशहाली आती है।

केंद्र ने नहीं दिया बजट:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आगे समाजवादी एम्बुलेंस योजना का जिक्र किया।
  • उन्होंने कहा कि, एक कॉल पर समाजवादी एम्बुलेंस दे रहे हैं।
  • वहीँ सीएम अखिलेश ने आगे कहा कि, एम्बुलेंस पर समाजवादी लिखा था, इसलिए केंन्द्र ने बजट नहीं दिया।
  • उन्होंने आगे कहा कि, समाजवादी अपने खर्चे से एम्बुलेंस चला रहे हैं।
  • सीएम अखिलेश ने आगे कहा कि, उत्तर प्रदेश पूरे देश में उदाहरण बनने जा रहा है।

यूपी चुनाव बहुत महत्वपूर्ण:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, उत्तर प्रदेश का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, यूपी का चुनाव देश का भविष्य तय करने वाला चुनाव है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें