उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार 14 दिसम्बर को सूबे के नोएडा को 27 परियोजनाओं की सौगात दी। परियोजनाओं के लोकार्पण का कार्यक्रम लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास 5केडी में आयोजित किया गया था। लोकार्पण के मौके पर सीएम अखिलेश ने कार्यक्रम का संबोधन भी किया।

अधिकारियों ने समय पर जिम्मेदारी पूरी की:

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार 14 दिसम्बर को नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 27 परियोजनाओं का लोकार्पण किया।
  • सीएम अखिलेश ने कार्यक्रम में अपना संबोधन भी किया।
  • अपने संबोधन में सीएम अखिलेश ने सबसे पहले अधिकारियों को बधाई दी।
  • उन्होंने कहा कि, योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण के लिए बधाई।
  • इसी में आगे सीएम ने कहा कि, अधिकारियों ने जिम्मेदारी से समय पर काम किया।
  • उन्होंने आगे कहा कि, जो बात बीबीसी आती है, वो सच होती है।

सभी जानते हैं सपा ने काम किया:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश ने कार्यक्रम में आगे कहा कि, सभी लोग जानते हैं कि, सपा ने काम किया है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, सपा ने काम को जमीन पर उतारा है।
  • सीएम अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, कई लोगों के तमाम काम और सपने कागजों में ही रह गए हैं।
  • गौरतलब है कि, सीएम अखिलेश ने यह बात बहुजन समाज पार्टी के लिए कही थी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें