उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में ‘समाजवादी नमक योजना’ की शुरुआत की, जिसके तहत उन्होंने कार्यक्रम में संबोधन भी किया।

लोग चुनाव में केंद्र सरकार को देंगे जवाब:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में समाजवादी नमक योजना की शुरुआत की।
  • जिसके तहत मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम का संबोधन भी किया।
  • अपने संबोधन में सीएम अखिलेश ने पहले नोटबंदी पर बात की।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, नोटबंदी से सबसे ज्यादा देश का गरीब वर्ग परेशान है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, केंद्र सरकार को देश की जनता चुनाव में जवाब देगी।
  • सीएम अखिलेश ने आगे कहा कि, सबसे ज्यादा नुकसान गरीब का ही हुआ है।
  • इसी में उन्होंने आगे जोड़ा कि, अमीर तो अपना हिसाब किताब ठीक ही कर लेंगे।

हौसला पोषण आहार योजना के तहत शुरू हुई योजना:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश ने शुक्रवार को समाजवादी नमक योजना की शुरुआत की।
  • जिसके तहत कुपोषित बच्चों और गर्भवती महिलाओं को इस योजना से जोड़ा जायेगा।
  • इस योजना में महिलाओं और बच्चों को वो नमक उपलब्ध कराया जाएगा।
  • जिसमें सभी जरुरी पोषक तत्व मौजूद रहेंगे।
  • गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हाल ही में हौसला पोषण आहार योजना की भी शुरुआत की थी।
  • जिसके तहत गर्भवती महिलाओं और कुपोषित बच्चों के खान-पान की सभी जरूरतें पूरी करने की योजना थी।

यह भी पढ़ें: राजकीय सम्मान के साथ शहीद शशांक सिंह को दी गयी अंतिम विदाई!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें