उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को अपने बुंदेलखंड दौरे के चलते महोबा पहुंचे थे। मुख्यमंत्री अखिलेश ने महोबा के कनकुआ गांव में सोलर प्लांट का उद्घाटन किया। इसके साथ ही सीएम अखिलेश ने कार्यक्रम का संबोधन भी किया।

सपा सरकार ने पहुँचाया जनता को लाभ:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को अपने बुंदेलखंड दौरे के तहत महोबा पहुंचे थे।
  • जहाँ उन्होंने कनकुआ गांव में सोलर प्लांट का उद्घाटन किया।
  • इसके साथ ही सीएम अखिलेश ने कार्यक्रम का संबोधन भी किया।
  • अपने संबोधन में सीएम अखिलेश ने कहा कि, समाजवादी पार्टी ने जनता को लाभ पहुंचाया है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, जनता के बीच जाना है, क्योंकि अब समय पूरा हो गया है।
  • गौरतलब है कि, सीएम अखिलेश ने यह बात आगामी विधानसभा चुनाव के तहत कही।

सोलर प्लांट पर चर्चा:

  • अपने संबोधन में आगे सीएम अखिलेश ने कनकुआ गांव में बने सोलर प्लांट पर चर्चा की।
  • उन्होंने कहा कि, यहाँ सरकार की नीति के तहत सोलर प्लांट लगाये जायेंगे।
  • साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि, बुंदेलखंड का यह पहला सोलर प्लांट है।
  • सीएम अखिलेश ने आगे दोबारा चुने जाने पर कहा कि, समाजवादी सरकार गांव में 24 घंटे बिजली देने पर काम करेंगे।
  • वहीँ बसपा पर हमला करते हुए कहा कि, हाथी वाली पार्टी मुसीबत में हैं।

ये भी पढ़ें: 325 सीटों के लिए समाजवादी पार्टी ने की उम्मीदवारों की घोषणा!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें