उत्तर प्रदेश में जारी बाढ़ के कहर पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चिंता व्यक्त की है, जिसके चलते उन्होंने सूबे के मुख्य सचिव दीपक सिंघल को निर्देश दिए हैं।

बाढ़ की हालत पर मुख्यमंत्री गंभीर:

  • उत्तर प्रदेश का अधिकांश भाग बाढ़ की चपेट में है।
  • सूबे में बाढ़ के हालातों पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बहुत गंभीर हैं।
  • बाढ़ की इस स्थिति से निपटने के लिए मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को दिशा-निर्देश जारी किये हैं।

मुख्य सचिव ने भी जारी किये निर्देश:

  • सूबे में बाढ़ की स्थिति से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव काफी गंभीर हैं।
  • इन हालातों से निपटने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुख्य सचिव दीपक सिंघल को निर्देश जारी किये हैं।
  • मुख्यमंत्री से निर्देशों के बाद मुख्य सचिव दीपक सिंघल ने सूबे के सभी अधिकारियों को बाढ़ से निपटने के लिए निर्देश जारी किये हैं।
  • उन्होंने सूबे के सभी अधिकारियों, कमिश्नर और डीएम को निर्देश देते हुए कहा कि, सभी अधिकारी सीधे मॉनीटरिंग करेंगे।

प्रदेश में बाढ़ की स्थिति:

  • उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार के सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव आज गाजीपुर के दौरे पर जायेंगे।
  • जहाँ वो गाजीपुर जिले और उसके आस-पास के इलाकों का हवाई दौरा करेंगे।
  • गौरतलब है कि, उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर जारी है।
  • सूबे के अधिकांश इलाके बाढ़ की चपेट में है।
  • बाढ़ के चलते सूबे के लाखों लोग अपने घरों से पलायन के लिए मजबूर हैं।
  • अधिकांश उत्तर प्रदेश बाढ़ से जूझ रहा है, जिनमें इलाहाबाद, वाराणसी, बलिया, गोंडा, चंदौली।
  • इनके अलावा बाराबंकी, बांदा, हमीरपुर, महोबा, जालौन, गाजीपुर और चित्रकूट भी बाढ़ का असर जारी है।
  • बाढ़ग्रस्त इलाकों में एनडीआरएफ बाढ़ में फंसे लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जा रही है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें