उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार 20 दिसम्बर को अपने ‘मैराथन लोकार्पण कार्यक्रम’ के तहत किसान बाजार मंडी पहुंचे।

किसान बाजार मंडी में कुल 5197 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास:

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार को अपने मैराथन लोकार्पण कार्यक्रम पर हैं।
  • जिस दौरान सीएम अखिलेश ने पहले लोहिया अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का लोकार्पण किया।
  • जिसके बाद मुख्यमंत्री अखिलेश किसान बाजार मंडी पहुंचे।
  • जहाँ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बाजार मंडी में कुल 5197 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

[ultimate_gallery id=”38226″]

मुख्यमंत्री अखिलेश का संबोधन:

  • मंगलवार को सीएम अखिलेश ने किसान बाज़ार मंडी में 3176 परियोजनाओं का लोकार्पण किया।
  • इसके साथ ही सीएम अखिलेश ने करीब 2021 योजनाओं का शिलान्यास भी किया।
  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कार्यक्रम में किसानों को संबोधित भी किया।
  • अपने संबोधन में सीएम अखिलेश ने कहा कि, समाजवादी लोग किसानों के लिए बीमा योजना भी चला रहे हैं।
  • संबोधन में आगे सीएम ने कहा कि, हम किसानों को सबसे ज्यादा बिजली दे रहे हैं।

किसानों के लिए पानी और सिंचाई मुफ्त:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश ने आगे संबोधन में कहा कि, किसानों के लिए पानी और सिंचाई मुफ्त की है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, देश में महंगाई को सिर्फ किसान ही दूर कर सकते हैं।
  • साथ ही सीएम ने कहा कि, हमने किसानों को हर सुविधा देने का काम किया है।

ये भी पढ़ें: देखें तस्वीरें: CM अखिलेश ने कैसरबाग बस अड्डे का किया लोकार्पण!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें