उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार 22 दिसम्बर को विधानसभा परिसर से ‘समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे’ का शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश ने शिलान्यास कार्यक्रम का संबोधन भी किया।

सभी किसानों का धन्यवाद्:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस परियोजना का शुभारम्भ किया।
  • शिलान्यास कार्यक्रम विधानसभा परिसर में आयोजित किया गया था।
  • जहाँ मुख्यमंत्री ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की नींव रखी।
  • इस दौरान सीएम अखिलेश ने कार्यक्रम का संबोधन भी किया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, मैं सभी किसानों का धन्यवाद् करता हूँ।

[ultimate_gallery id=”38938″]

घोषणापत्र से ज्यादा योजनाओं का लोकार्पण:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, उनकी सरकार ने घोषणापत्र से ज्यादा योजनाओं पर काम किया है।
  • सीएम अखिलेश ने आगे कहा कि, उनकी सरकार ने चार एक्सप्रेस-वे की सौगात दी है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, समाजवादियों ने देश को सबसे बड़ा एक्सप्रेस-वे दिया है।

बिजली के क्षेत्र में काम:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कार्यक्रम में आगे कहा कि, उनकी सरकार प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रही है।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, उनकी सरकार ने घोषणापत्र से ज्यादा काम किया है।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, समाजवादियों ने बिजली के क्षेत्र में भी बहुत काम किया है।

ये भी पढ़े: मोदी हटाओ देश बचाओ का करेंगे जनवरी में आन्दोलन- ममता बनर्जी

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें