उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को गाजीपुर क्षेत्र पहुंचे, जहाँ उन्होंने कई योजनाओं का शिलान्यास किया।
गाजीपुर को योजनाओं की सौगात:
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश सोमवार को गाजीपुर पहुंचे।
- जहाँ उन्होंने कई योजनाओं की सौगात गाजीपुर को दी।
- मंच पर कार्यक्रम में सीएम का समाजवादी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
- कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जनसभा को भी संबोधित किया।
योजनाओं का शिलान्यास:
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश चुनाव से पहले सूबे की जनता को योजनाओं का तोहफा दे रहे हैं।
- इसी संदर्भ में उन्होंने प्रदेश के गाजीपुर में कई योजनाओं का शिलान्यास किया।
- जिसमें ग्रामीण हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम का उद्घाटन किया।
- इसके अलावा भूमिगत केबल कार्यों का भी शुभारम्भ मुख्यमंत्री ने किया।
- सीएम ने लाभार्थियों को लैपटॉप वितरण और कन्या विद्याधन का भी वितरण किया।
- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उरी हमले में शहीद हुए सेना के जवानों के परिवारों को भी सम्मानित करेंगे।
सीएम का संबोधन:
- अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि, जनता का जीवनभर आभार प्रकट करूँगा।
- सीएम ने आगे कहा कि, गाजीपुर समाजवादियों की धरती है।
- उन्होंने आगे कहा कि, भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं।
- सीएम ने आगे कहा कि, गाजीपुर गंगा की धरती है, जिसमे कई नदियाँ शामिल होती हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार