उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार 20 दिसम्बर को राजधानी लखनऊ में करीब 6000 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। यह मैराथन कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा। गौरतलब है कि, यह कार्यक्रम अभी तक का सबसे बड़ा लोकार्पण और शिलान्यास का कार्यक्रम है।

किसान बाजार मंडी में 5197 योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण:

  • राम मनोहर लोहिया अस्पताल में स्वास्थ्य योजनाओं का लोकार्पण।
  • किसान बाजार मंडी में 3176 परियोजनाओं का लोकार्पण।
  • इसके साथ ही किसान बाजार मंडी में 2021 परियोजनाओं का शिलान्यास।

200 बेड के अस्पताल का लोकार्पण:

  • लखनऊ में 200 बेड वाले बच्चों के अस्पताल का लोकार्पण।
  • यह अस्पताल शहीद पथ पर स्थित है।

ये हैं अन्य योजनायें:

  • अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम का लोकार्पण।
  • सी.जी. सिटी स्थित कैंसर इंस्टिट्यूट का लोकार्पण।
  • आई.टी सिटी का लोकार्पण।
  • शान-ए-अवध का लोकार्पण।
  • लोक निर्माण विभाग के कार्यो का लोकार्पण।
  • अमूल परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण।
  • संभल के मुख्यालय भवन का शिलान्यास।
  • इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास।
  • बिजनौर के मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास।
  • चंदौली में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास।
  • राजर्षि पुरुषोत्तम दस टंडन हॉल कैफेटेरिया में मध्याहन भोजन।
  • जे.पी.एन.आई.सी. में स्वीमिंग पूल का लोकार्पण।
  • गोमतीनगर के विजयंत खण्ड में मोहम्मद शाहिद हॉकी स्टेडियम का लोकार्पण।
  • कैसरबाग बस स्टेशन का लोकार्पण।

ये भी पढ़ें: ‘मैराथन कार्यक्रम’ में CM अखिलेश करेंगे 6000 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें