उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी पर चुनाव आयोग अपना फैसला शुक्रवार को सुनाएगा, जिसके तहत चुनाव आयोग ने सपा प्रमुख और मुख्यमंत्री अखिलेश के गुट को एक साथ बुलाया है।
11 जनवरी को दिल्ली रवाना हुए थे सपा प्रमुख:
- सपा प्रमुख चुनाव चुनाव आयोग में सुनवाई के लिए 11 जनवरी को लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे।
- ज्ञात हो कि, चुनाव आयोग 12 बजे से मामले की सुनवाई करेगा।
- सपा प्रमुख के साथ शिवपाल सिंह यादव भी दिल्ली के लिए रवाना हुए थे।
- वहीँ अमर सिंह पहले से ही दिल्ली में मौजूद थे।
हर पक्ष से 3-3 लोग जायेंगे चुनाव आयोग:
- समाजवादी पार्टी में मचे घमासान पर 13 जनवरी को चुनाव आयोग फैसला सुनाएगा।
- उससे पहले पार्टी के दोनों सुनवाई के दौरान अपना-अपना पक्ष रखेंगे।
- ज्ञात हो कि, कानूनी दस्तावेज दोनों पक्षों की ओर से पहले ही जारी की जा चुकी है।
- इसके साथ ही सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों से 3-3 लोगों को पक्ष रखने की अनुमति दी जाएगी।
- हालाँकि, अखिलेश खेमे की ओर से कौन पक्ष रखेगा, इस पर अभी संशय बना हुआ है।
क्या जायेंगे मुख्यमंत्री?:
- मुख्यमंत्री अखिलेश ने 10 बजे की बैठक को टाल दिया है।
- जिसके बाद ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि, मुख्यमंत्री अखिलेश भी दिल्ली के लिए रवाना हो सकते हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#akhilesh may go election commission
#akhilesh yadav may go to attend hearing.
#chief minister Akhilesh Yadav
#cm akhilesh may go election commission to attend hearing on symbol
#CM अखिलेश
#election commission to attend hearing on symbol
#उत्तर प्रदेश
#चुनाव आयोग
#मुख्यमंत्री अखिलेश
#सपा प्रमुख
#समाजवादी पार्टी
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार