उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी में आये सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री आवास पहुँच चुके हैं, जहाँ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने समर्थक कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री आवास के बाहर समर्थकों का जमावड़ा:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पहुँच गए हैं।
  • सीएम अखिलेश के 5 केडी पहुँचने से पहले ही मुख्यमंत्री आवास के बाहर मुख्यमंत्री समर्थकों का जमावड़ा लगा हुआ था।
  • मुख्यमंत्री ने आवास पर पहुँचते ही सभी समर्थकों और नेताओं को अन्दर बुलाया।
  • जिसके बाद मुख्यमंत्री अखिलेश ने बैठक शुरू कर दी है।

सपा के कई मंत्री बैठक में मौजूद:

  • मुख्यमंत्री आवास 5 केडी पर सीएम अखिलेश की कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बैठक शुरू हो गयी है।
  • बैठक में समाजवादी पार्टी के कई मंत्री और नेता शामिल हुए हैं।
  • सीएम अखिलेश की बैठक में कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर मौजूद हैं।
  • इसके अलावा मेरठ के विधायक रफीक अंसारी भी सीएम आवास पर मौजूद हैं।
  • वहीँ सीएम अखिलेश के साथ साये की तरह रहने वाले सपा नेता राजेंद्र चौधरी भी मौजूद हैं।

मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा बढ़ाई गयी:

  • समाजवादी पार्टी में आये सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।
  • जिसके मद्देनजर सिर्फ मंत्रियों, अधिकारियों और प्रेस को ही सीएम आवास पर जाने की अनुमति दी गयी है।
  • साथ ही बैरिकेटिंग लगाकर रास्ता भी बंद किया गया है।

ये भी पढ़ें: CM अखिलेश पहुंचे 5 केडी, कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बैठक!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें