उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को लोक भवन में पीसीएस अधिवेशन कार्यक्रम का शुभारम्भ किया, यह अधिवेशन 9 साल के लम्बे अंतराल के बाद हो रहा है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

कई योजनाओं में आपका योगदान महत्वपूर्ण:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को पीसीएस अधिवेशन कार्यक्रम का संबोधन किया।
  • अपने संबोधन में उन्होंने अफसरों के कार्यों की प्रशंसा की।
  • उन्होंने कहा कि, कई योजनाओं में आपका योगदान महत्वपूर्ण है।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, अफसरों ने योजना को सफल बनाने के लिए मेहनत से अपना काम किया है।
  • इस दौरान सीएम अखिलेश ने बुंदेलखंड में पैकिंग योजना का जिक्र किया।
  • सीएम अखिलेश ने आगे कहा कि, समाजवादी सरकार का ध्यान विकास पर केन्द्रित है।

रफ्तार से होगा विकास:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश ने अपने संबोधन में कहा कि, आने वाले समय में उत्तर प्रदेश देश का सबसे बेहतर प्रदेश होगा।
  • सीएम अखिलेश ने आगे कहा कि, समाजवादी लोग प्रदेश में सड़के बना रहे हैं, जिससे आवागमन की सुविधा बढ़ेगी।
  • इसी में जोड़ते हुए सीएम ने कहा कि, अच्छी सड़क से देश में अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, समाजवादी लोग विकास की रफ़्तार रुकने नहीं देंगे।
  • इसके साथ ही सीएम अखिलेश ने कार्यक्रम में आये सभी अधिकारियों का धन्यवाद् दिया।

ये भी पढ़ें: नोटबंदी के चलते ‘दादी की रसोई’ ने किया ये ऐलान !

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें