उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को अधिवेशन को संबोधित कर मुख्यमंत्री आवास 5 केडी पहुँच चुके हैं, जहाँ मुख्यमंत्री के साथ करीब 200 से अधिक विधायक मौजूद हैं।

सीएम आवास की बढ़ाई गयी सुरक्षा:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को जनेश्वर मिश्र पार्क में अधिवेशन का आयोजन किया था।
  • जहाँ उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया।
  • इसके बाद मुख्यमंत्री अखिलेश ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित किया।
  • अपने संबोधन में सीएम अखिलेश ने शिवपाल सिंह यादव और अमर सिंह पर अप्रत्यक्ष रूप से जमकर हमला किया।
  • संबोधन के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश अपने आवास 5 केडी पहुँच चुके हैं।
  • मुख्यमंत्री अखिलेश 5 केडी में अपने 200 विधायकों के साथ मौजूद हैं।
  • किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचने के लिए मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा बढ़ा दिया है।

[ultimate_gallery id=”41868″]

पैरामिलिट्री फोर्स की गयी तैनात:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अधिवेशन को संबोधित कर मुख्यमंत्री आवास पहुँच चुके हैं।
  • वहीँ सीएम की सुरक्षा को देखते हुए आवास की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।
  • आवास पर पुलिस बल के साथ ही पैरामिलिट्री फोर्स को भी तैनात किया गया है।

सीएम का शक्ति प्रदर्शन, सपा प्रमुख को ही पद से उतारा:

  • रविवार को हुए अधिवेशन में सीएम अखिलेश ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया।
  • जिसके बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सपा प्रमुख को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से उतार दिया।
  • साथ ही शिवपाल सिंह यादव और अमर सिंह को भी पार्टी से ही निकाल दिया गया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें