उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी में टिकट वितरण को लेकर मचा हुआ घमासान अभी शांत नहीं हुआ है, इसके साथ ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने आवास से निकलकर मुख्यमंत्री आवास 5 केडी पर पहुँच गए हैं।

कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बैठक:

  • उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी में सियासी संकट का असर अब और अधिक गहराने लगा है।
  • जिस बीच मुख्यमंत्री अखिलेश 5 केडी पहुँच चुके हैं।
  • मुख्यमंत्री अखिलेश 5 केडी पर अपने समर्थक कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बैठक कर सकते हैं।
  • गौरतलब है कि, टिकट वितरण में सपा प्रमुख द्वारा अखिलेश के करीबियों पर कैंची चलाये जाने के बाद पार्टी दो धड़ों में विभाजित हो गयी है।

मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं और नेताओं को बुलाया अन्दर:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश अपने कई कार्यक्रमों के चलते 5 केडी पहुँच चुके हैं।
  • 5 केडी पहुँचने के बाद सीएम अखिलेश ने बाहर खड़े अपने समर्थक कार्यकर्ताओं और नेताओं को अन्दर बुला लिया है।
  • जिसके बाद मुख्यमंत्री अखिलेश आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति बना सकते हैं।

स्वास्थ्य सेवाओं का लोकार्पण-शिलान्यास:

  • इसके साथ ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को प्रदेश को कई स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात देंगे।
  • कार्यक्रम के अंतर्गत सीएम अखिलेश कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
  • लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन 5 केडी में ही किया गया है।

ये भी पढ़ें: सपा कार्यालय में युवजन सभी की बैठक, प्रदेश अध्यक्ष करेंगे अध्यक्षता!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें