उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने आवास 4 वीडी से निकलकर मुख्यमंत्री आवास 5 केडी पहुँच चुके हैं।

राजेंद्र चौधरी भी पहुंचे सीएम आवास:

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने आवास से निकलकर मुख्यमंत्री आवास 5 केडी पहुँच चुके हैं।
  • इसके साथ ही पार्टी के नेता राजेन्द्र प्रसाद चौधरी भी सीएम आवास पर पहुँच चुके हैं।
  • मुख्यमंत्री आवास पर पार्टी के कुछ विधायक और कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद हैं।
  • जिनके साथ मुख्यमंत्री अखिलेश मुलाकात कर रहे हैं।

सपा प्रमुख के आवास पर बैठक:

  • सूबे की समाजवादी पार्टी में एक बार फिर से बैठकों का दौर जारी हो गया है।
  • एक ओर जहाँ मुख्यमंत्री 5 केडी पर विधायकों के साथ बैठक कर रहे हैं।
  • वहीँ सपा प्रमुख भी अपने आवास पर शिवपाल सिंह यादव, नारद राय, अम्बिका चौधरी के साथ बैठक कर रहे हैं।

आजम खान कर सकते हैं सुलह की कोशिश:

  • समाजवादी पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद को लेकर जो खींचातानी हो रही है।
  • उस के तहत एक बार फिर से सपा नेता आजम खान सुलह की कोशिशों को अंजाम दे सकते हैं

मुख्यमंत्री सुलह की उम्मीद खत्म कर चुके हैं:

  • सपा के घमासान को लेकर सपा नेता आजम खान एक बार फिर से सुलह की कोशिशें कर सकते हैं।
  • हालाँकि, राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को न छोड़ने की बात कहकर अखिलेश यादव पहले ही सुलह की उम्मीद खत्म कर चुके हैं
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें