उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार 11 जनवरी को अपने आवास 4 वीडी से निकलकर मुख्यमंत्री आवास 5 केडी पहुँच चुके हैं। जहाँ मुख्यमंत्री अखिलेश उम्मीदवारों के साथ बैठक कर रहे हैं।

उमीदवारों के साथ बैठक कर रहे हैं मुख्यमंत्री:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 5 केडी पहुँच चुके हैं।
  • जहाँ मुख्यमंत्री अखिलेश अपनी लिस्ट के उम्मीदवारों के साथ बैठक कर रहे हैं।
  • ज्ञात हो कि, मुख्यमंत्री अखिलेश ने सियासी संकट के दौरान प्रत्याशियों की एक अलग लिस्ट जारी की थी।
  • गौरतलब है कि, 10 जनवरी को सपा प्रमुख और मुख्यमंत्री अखिलेश के बीच करीब डेढ़ घंटे तक बैठक चली थी।

राममूर्ति वर्मा मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को मुख्यमंत्री आवास 5 केडी पहुँच चुके हैं।
  • जहाँ मुख्यमंत्री पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे।
  • इसी बीच सपा के पिछड़ी जाति के नेता राममूर्ति वर्मा मुख्यमंत्री आवास 5 केडी पहुंचे हैं।
  • जहाँ सपा नेता राममूर्ति मुख्यमंत्री अखिलेश से मिल रहे हैं।

सपा प्रमुख से भी मिलने पहुंचे थे राममूर्ति वर्मा:

  • राममूर्ति वर्मा बुधवार को मुख्यमंत्री अखिलेश से मिलने उनके आवास पहुंचे हैं।
  • इससे पहले राममूर्ति सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के आवास पर भी पहुंचे थे।
  • सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के वहां आते ही राम मूर्ति मुख्यमंत्री अखिलेश के आवास आ गए थे।

ये भी पढ़ें: सपा प्रमुख से मिलने उनके आवास पहुंचे शिवपाल सिंह यादव!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें