उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी में मचे दंगल के बाद सुलह की कोशिशें एक बार फिर से तेज हो गयी हैं, इसी सन्दर्भ में सपा प्रमुख और मुख्यमंत्री अखिलेश की बैठक का आयोजन किया गया था, जिसके तहत मुख्यमंत्री अखिलेश सपा प्रमुख के आवास 5 वीडी पहुँच चुके हैं।
बैठक शुरू:
- समाजवादी पार्टी में मचे घमासान के बीच सुलह की कोशिशें एक बार फिर से तेज हो गयी हैं।
- मंगलवार 10 जनवरी को सपा प्रमुख ने मुख्यमंत्री अखिलेश को अपने आवास पर मिलने के लिए बुलाया था।
- जिसके तहत मुख्यमंत्री अखिलेश सपा प्रमुख के आवास 5 वीडी पहुँच चुके हैं।
- जहाँ दोनों के बीच बैठक का दौर शुरू हो गया है।
सुलह की कोशिश:
- समाजवादी पार्टी में सुलह की कोशिश के बीच सपा प्रमुख और मुख्यमंत्री अखिलेश के बीच बैठक शुरू हो चुकी है।
- ऐसा कहा जा रहा है कि, चुनाव से पहले को टूट से बचाने के लिए सुलह की ये आखिरी कोशिश हो सकती है।
- बैठक में सपा प्रमुख मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ने के लिए कह सकते हैं।
- गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ने के लिए अपनी शर्तों पर तैयार हैं।
मुख्यमंत्री अखिलेश की शर्तें:
- सीएम अखिलेश राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद अपनी शर्तों पर छोड़ने के लिए तैयार हैं।
- उनकी पहली शर्त है कि, अमर सिंह को पार्टी से बाहर किया जाये।
- दूसरी शर्त है कि, शिवपाल सिंह यादव को राष्ट्रीय राजनीति में भेजा जाये।
- तीसरी शर्त है कि, सभी बर्खास्त युवा नेताओं की पार्टी में वापसी हो।
- हालाँकि, सुलह की पिछली मुलाकात में सपा प्रमुख ने इन शर्तों को मानने से इंकार कर दिया था।
- इस बीच मंगलवार को रही बैठक का क्या नतीजा निकलता है, ये देखना दिलचस्प होगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#akhilesh reaches 5 VD
#cm akhilesh reaches 5 VD to meet sp chief today over party feud
#CM अखिलेश
#Mulayam Singh Yadav
#party feud
#samajwadi party chief minister akhilesh
#samajwadi party chief minister akhilesh arrived 5 VD
#samajwadi Party feud
#उत्तर प्रदेश
#मुख्यमंत्री अखिलेश
#सपा प्रमुख
#सपा प्रमुख और मुख्यमंत्री अखिलेश की बैठक
#सपा प्रमुख से बैठक
#समाजवादी पार्टी
#सुलह की कोशिश
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार