उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार 23 दिसम्बर को सूबे के एटा जिले के दौरे पर हैं, जहाँ सीएम अखिलेश ने चुनाव से पहले कई योजनाओं की सौगात एटा को दी। साथ ही साथ मुख्यमंत्री अखिलेश ने कार्यक्रम के तहत रैली को भी संबोधित किया।
भूकंप मत लाओ:
- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को एटा जिले के दौरे थे।
- जहाँ उन्होंने जवाहर तापीय परियोजना का शिलान्यास किया।
- साथ ही मुख्यमंत्री अखिलेश ने कार्यक्रम का संबोधन भी किया।
- अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने सपा में गुटबाजी पर कहा कि, जैसा चल रहा है वैसा चलने दो भूकंप मत लाओ।
सीएम अखिलेश के संबोधन के मुख्य अंश:
- लखनऊ में सबसे कम समय में मेट्रो चलायी है।
- युवाओं को नौकरी देने का काम किया।
- ज्यादा बिजली होगी तब गांव-गांव का विकास होगा।
- BJP ने पिछले चुनाव में 24 घंटे बिजली देने का वादा किया था।
- बिजली के क्षेत्र में लगातार सुधर किया जा रहा है।
- दोबारा सरकार बनने पर हर गांव में 24 घंटे बिजली देंगे।
- समाजवादी पेंशन, लोहिया आवास दिया।
- गांव-गांव में सपा सरकार ने एम्बुलेंस पहुंचाई।
- डायल 100 से 5 से 20 मिनट में पहुँचती है पुलिस।
- आने वाले समय में किसान के जानवरों का इलाज घर पर होगा।
- स्मार्टफोन के लिए अब तक 1 करोड़ लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।
- समाजवादियों ने 21 हजार करोड़ की सड़क पूर्वांचल की दी।
- पैसे बंद कर के पूरे देश को उलझाया है।
- नोटबंदी से गरीब किसान और मजदूर का नुक्सान हुआ।
- पैसा बंद करने से कालाधन नहीं गया।
- कैशलेस इकॉनमी के नाम पर बेवकूफ बनाया गया।
देखें वीडियो:
https://www.youtube.com/watch?v=gjICpiuBG_I&feature=youtu.be
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार