जनता जानती है किसने किया विकास:

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कल कन्नौज जाते वक़्त ढाबे पर चाय की चुस्कियां लेते हुए सूबे के विकास पर बहस करने की बात की।
  • जिसके बाद मुख्यमंत्री अखिलेश कन्नौज स्थित सर्किट हाउस पहुंचे।
  • जहाँ मुख्यमंत्री मीडिया से मुखातिब हुए।
  • इस दौरान कांग्रेस द्वारा राज बब्बर को यूपी का चीफ बनाये जाने पर उन्होंने कहा कि, राज बब्बर को यूपी चीफ बनाने से सपा पर कोई असर नहीं है।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि, जनता को मालूम है कि, हमने विकास किया है और कांग्रेस क्या कर रही है उससे हमें कोई लेना-देना नहीं है।
  • इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि, देश और समाज में बहस के कई मुद्दे हैं और हम चाहते हैं कि प्रदेश में विकास पर बहस हो, कामकाज पर बहस होनी चाहिए, सड़क कैसे जल्दी पूरी हो, बिजली का इंतजाम बेहतर हो, इस पर बहस होनी चाहिए।
  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि, मौका मिलेगा तो समाजवादी पार्टी दोबारा सरकार बनाएगी।
  • उन्होंने कहा कि, जनता को पता है कि किसको वोट देना है।
  • मुख्यमन्त्री ने कहा कि, समीकरण बिगाड़ना और बनाना कई लोग करते हैं चुनाव से पहले, लेकिन प्रदेश की जनता समझदार और सूझबूझ वाली है और जानती है की किसको मतदान करना है।
  • कन्नौज जाते समय मुख्यमंत्री के काफिले को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बीच में ही रोक लिया और नौकरी में स्थायी किये जाने की मांग की।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें