गौरक्षा के नाम पर हो रही सियासत पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव खासे खफा दिखाई दियें। मुख्यमंत्री गौरक्षा के नाम पर हो रही चर्चाओं को महज राजनीति मान रहें हैं। लखनऊ में कैबिनेट मीटिंग के बाद मीडिया से मुखातिब हुए अखिलेश यादव ने केन्द्र सरकार से गाय के नाम पर राजननीति ना करने का अनुरोध किया है।

  • सीएम ने कहा कि हम सभी को गाय की सेवा करनी चाहिए।
  • उन्होने कहा कि गाय को लेकर कहीं पर भी राजनीति ना हो।
  • सीएम ने कहा कि गौरक्षा के मामले में सभी लोग भाजपा के चरित्र को जानते हैं।
  • मुख्यमंत्री अखिलेश ने कहा कि हम गाय की सेवा करने वाले लोग हैं, हम इसपर राजनीति नहीं करते हैं।
  • भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनको गाय की सेवा करने का महत्व देर से समझ में आया है, लेकिन गनीमत है कि कुछ समझ तो आया।
  • अखिलेश ने कहा कि गाय तो गांव में किसानों के पास हैं।
  • भाजपा के लोगों के घर जाकर देखें उनके पास कोई गाय नहीं है।
  • इसी कारण भाजपा के लोग अक्सर ही नए-नए बहाने ढूंढ रहें हैं।

केन्द्र पर साधा निशानाः

  • मुख्यमंत्री ने केन्द्र को नसीहत देते हुए कहा कि देश को मुद्दे से भटकाकर मोदी सरकार राजनीति न करे।
  • उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार के पास कोई मुद्दा नहीं है और कोई काम भी नहीं है।
  • अखिलेश ने कहा कि केन्द्र ने देश को मुद्दे से भटकाने के लिए गाय का मुद्दा उठाया है।
  • यूपी मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा सांसद प्रदेश के विकास के मामले में बिल्कुल भी सहयोग नहीं कर रहें हैं।

सीमित संसाधनों का किया बेहतर उपयोगः

  • यूपी सीएम ने कहा कि हमने अपने सीमित संसाधनों से प्रदेश के किसानो को ओलावृष्टि के लिए उचित मुआवजा दिया।
  • हम एक ऐसा एक्सप्रेस-वे बना रहें हैं, जैसा देश के किसी राज्य ने नहीं बनाया है।
  • हमारा एक्सप्रेस-वे सबसे लंबा है और कम समय में बन रहा है।
  • इसकी मदद से 10 लाख लीटर दूध का उत्पादन बढ़ेगा, और किसान खुशहाल होगा।

अनुशासनहीनता पर सीएम अखिलेश ने आबिद रजा को पार्टी से निकाला

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें