उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को ‘समाजवादी नमक योजना’ के तहत नमक वितरण करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 12 बजे किया जायेगा।
डबल फोर्टीफाईड नमक का करेंगे वितरण:
- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समाजवादी नमक योजना के तहत नमक वितरण करेंगे।
- जिसके तहत कार्यक्रम का आयोजन लोक भवन में किया गया है।
- कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से किया जायेगा।
- मुख्यमंत्री कार्यक्रम के तहत डबल फोर्टीफाईड नमक का वितरण करेंगे।
- गौरतलब है कि, सीएम अखिलेश ने बीते दिनों कुपोषित बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए हौसला पोषण आहार योजना की शुरुआत की थी।
ePOS मशीन का करेंगे शुभारम्भ:
- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ePOS Machine योजना का शुभारम्भ करेंगे।
- इस योजना से सार्वजनिक वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी।
- कार्यक्रम में टाटा ट्रस्ट के रतन टाटा भी मौजूद रहेंगे।
- प्रदेश में इस परियोजना को टाटा समूह की मदद से ही लागू किया जा रहा है।
- पहले चरण में परियोजना को नगर की 675 राशन की दुकानों पर इसको लागू किया गया था।
- जिसके बाद 8 दिसम्बर को इस योजना को प्रदेश के प्रत्येक जिले की नगर पंचायतों और ग्रामीण इलाकों में लागू किया जायेगा।
- योजना की समीक्षा के आधार पर कार्यक्रम को पूरे प्रदेश में लागू कर दिया जायेगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार